जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। ज्ञापन में मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष सत्यदेव की छह वर्षीय बेटी के दांत में दर्द था। वह बच्ची को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने पर्चे पर दवाएं लिखीं। अस्पताल के दवा काउंटर से पीडियाट्रिक पैरासिटामाल सिरप, एंटीबायोटिक और मल्टीविटामिन लिया गया। आरोप है कि बच्ची को सिरप पिलाने के बाद उसमें कीड़े दिखे। दवा पीने के बाद उसकी तबीयत और खराब हो गई। प्रदर्शन में सूरज तिवारी, श्याम पांडेय, नीरज गौंड़, धर्मेंद्र गिरी, शिवा, हरिओम, विष्णु साहनी और अविनाश शामिल रहे।

सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और एक्सपायरी की नियमित जांच होती है। सिरप में कीड़ा मिलने के आरोप को गंभीरता से लिया गया है। ड्रग वेयर हाउस में सुरक्षित रखे उसी बैच के सिरप की जांच की गई। लेकिन किसी सिरप में कीड़े की पुष्टि नहीं हुई। सिरप एक्सपायर भी नहीं है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 0 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 2 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए