नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

हैदराबाद (तेलंगाना)।  नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड की गई है। टीजी सेफ के ड्रग्स विंग ने ग्रेटर हैदराबाद में मेडिकल दुकानों पर छापेमारी की। इसका मकसद नशा पैदा करने वाली दवाओं की अवैध बिक्री रोकना रहा। वहीं एंटीबायोटिक्स की अंधाधुंध बिक्री पर लगाम लगाना भी शामिल था।

यह है मामला

ड्रग्स विंग ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापे मारे। ये छापे हैदराबाद के संवेदनशील इलाकों की मेडिकल दुकानों पर मारे गए। इसी तरह तेलंगाना के विभिन्न जिलों में भी ड्रग्स विंग ने प्रवर्तन अभियान के तहत छापेमारी की। संवेदनशील इलाकों में कई रिटेल मेडिकल दुकानों पर रेड की। इनका मुख्य उद्देश्य  नशीली दवा की अवैध बिक्री रोकना था। साथ ही, एंटीबायोटिक्स की अंधाधुंध बिक्री पर भी नजर रखी गई। सीयूआरई क्षेत्र और तेलंगाना के अन्य जिलों में 90 मेडिकल दुकानों में गड़बड़ी पाई गईं।

इन दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। इसमें ड्रग लाइसेंस को सस्पेंड या रद्द करना भी शामिल हो सकता है। इससे पहले, भद्राद्री कोठागुडेम जिले के एर्राबोरु गांव में एक झोलाछाप के क्लिनिक पर छापा मारा। वहां अवैध रूप से रखी गई दवाएं जब्त कीं। अधिकारियों ने शेख मस्तान वली के क्लिनिक पर छापा मारा। यह बिना किसी उचित योग्यता के वहां मरीजों का इलाज कर रहा था। छापेमारी के दौरान वहां 34 तरह की दवाएं मिलीं।

इनमें एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड, दर्द निवारक (एनाल्जेसिक) जैसी दवाएं शामिल थीं। इन दवाओं को वहां अवैध रूप से रखा गया था। जब्त किए गए स्टॉक की कुल कीमत 42,000 रुपए है। छापेमारी के दौरान क्लिनिक में कई ‘एंटीबायोटिक्स’ मिलीं। अधिकारियों को झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में ‘स्टेरॉयड’ भी मिले। स्टेरॉयड का गलत इस्तेमाल सेहत के लिए गंभीर परिणाम पैदा कर सकता है।

Related Posts

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

नई दिल्ली। दवा की थोक में बिक्री करने के लिए अब अलग लाइसेंस लेना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका नया प्रस्ताव रखा है। दवा आपूर्ति शृंखला…

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी