एक अस्पताल, एक दवा और दाम अलग

चंडीगढ़। पीजीआईएमईआर में दवा की कीमतों को लेकर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर के अंदर एक ही दवा अलग-अलग शॉप पर अलग दामों में बेची जा रही है। जानकारी अनुसार पीजीआई अस्पताल कैंपस में 225 रुपए की एक दवा पांच अलग-अलग दुकानों में 225 रुपए से लेकर 1550 रुपए तक के दाम पर बिक रही है। मामला संज्ञान में आने पर भी अस्पताल प्रशासन मनमानी कीमत वसूलने के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है।

कैंपस के अंदर पांच दुकानों से डॉक्टर की पर्ची पर लिखी चार अलग-अलग दवाएं खरीदी तो इनकी कीमतों में बड़ी विसंगति देखने को मिली। हर केमिस्ट ने एक ही दवा को अलग-अलग ब्रांड नाम से बेचा जिनका कॉम्बिनेशन समान था। इन दवाओं के कॉम्बिनेशन ये हैं-मीरोपेनेम 1 ग्राम (एंटीबायोटिक इंजेक्शन), लेबीटेलोल इंजेक्शन 4 एमएल (हाई ब्लड प्रेशर की दवा), अमॉक्सीसिलिन और क्लेवुलेनेट पोटैसियम टैबलेट (एंटीबायोटिक) और एटोरवेस्टेटिन टैबलेट (कोलेस्ट्रॉल घटाने की दवा)। नेहरू इमरजेंसी के सामने की दुकान पर इन चार दवाओं की सबसे ज्यादा कीमत 1954 रुपए वसूली गई, जबकि ओपीडी ब्लॉक में जन औषधि दुकान पर यही चारों दवाएं 400 रुपए में खरीदी गईं।

ये दोनों दुकानें अस्पताल कैंपस के अंदर ही कुछ मीटर की दूरी पर हैं लेकिन मरीजों और उनके तीमारदारों को जानकारी न होने के कारण वे अपनी जेब कटाने को मजबूर हंै। नेहरू इमरजेंसी के सामने सिर्फ प्राइवेट केमिस्ट शॉप पर चार दवाओं की अधिकतम कीमत 1954 रुपए वसूली गई। नेहरू इमरजेंसी के सामने वाली निजी दुकान पर एम-पिनेम 1 ग्राम इंजेक्शन की कीमत 1550 रुपए ली गई, वह भी 45 प्रतिशत की छूट देने के बाद।

इस दुकान पर इस इंजेक्शन का अधिकतम खुदरा मूल्य 2850 रुपए है। यहां चारों दवाओं की कीमत 3348 रुपए लगाई गई। 1394 रुपए छूट देने के बाद चारों दवाएं 1954 रुपए में मिलीं। ग्राउंड फ्लोर पर एडवांस टॉमा सेंटर के नीचे दूसरी प्राइवेट दुकान है। यहां इन चारों दवाओं की कीमत 905 रुपए वसूली गई लेकिन यहां एक्यूपिनेम 1 ग्राम इंजेक्शन की कीमत 646 रुपए बताई गई। 15 प्रतिशत छूट के बाद यह इंजेक्शन 549 रुपए में मिली। अस्पताल के मुख्य ब्लॉक में अमृत नाम से सरकारी दुकान है।

यहां चारों दवाओं की कीमत केवल 638 रुपए लगाई गई। सबसे महंगी दवा मेरोपीनेम (ब्रांड मेरोप्लान) का एमआरपी 3248 रुपए था, जिसे 93 प्रतिशत की छूट के साथ 221.76 रुपए में दिया गया। एक और सरकारी दुकान जनऔषधि केंद्र में इन चारों में से तीन दवाओं की कीमत मात्र 316 रुपए ली गई। यहां मेरोपीनेम का दाम 255.41 रुपए लिया गया

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत