दवाओं के लिए भी बनेगा बार कोड, होगी असली-नकली की पहचान!

नई दिल्ली। दैनिक जरूरत की वस्तुओं की तर्ज पर अब दवाओं पर भी बार कोड लगाने की तैयारी की जा रही है। इससे असली और नकली दवा की पहचान आसान हो जाएगी। यही नहीं, कॉस्मेटिक सामग्री पर भी बार कोड लगाया जाएगा ताकि ग्राहक को प्रोडक्ट के शाकाहारी या मांसाहारी होने का पता चल सके। दरअसल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में मिलावट की जानकारी नहीं होती और कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में जानवरों की चर्बी होती है, ऐसे में अब ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की ओर से इस प्रस्ताव पर फैसला लिया जाएगा।
वहीं, दवाओं को भी अब आधार नंबर मिलेगा ताकि नकली दवाओं की पहचान आसान की जा सके। मोबाइल नंबर पर बार कोड भेजने के बाद आपको इंटेलिजेंस सेल की ओर से दवा असली है या नकली, इसकी पुष्टि की जाएगी। इसके लिए 300 दवाओं के साथ पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी की जा रही है। इस योजना के तहत सरकार के पास दवा से जुड़ा पूरा डाटा होगा। साथ ही सरकार मेडिकल डिवाइस के इंपोर्ट, इसके निर्माण और बेचने पर भी नजर रखने की तैयारी में है। मेडिकल डिवाइस के इंपोर्ट, बिक्री और निर्माण के लिए ड्रग कंट्रोलर की मंजूरी लेनी होगी। फिलहाल नोटिफाइड 23 मेडिकल डिवाइसेज को छोडक़र किसी पर भी सरकारी नियंत्रण नहीं है। घटिया मेडिकल डिवाइसेज से मरीजों की हालत बिगडऩे के मामलों के बाद सरकार ने इस तरह का कदम उठाने का फैसला लिया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी