ऑनलाइन सलाह की पर्ची पर नहीं मिल रही दवा

अलवर। सामान्य अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए संचालित टेलीमेडिसन सेवा दुविधा बन गई हैै। जयपुर से ऑनलाइन परामर्श लेने वाले मरीजों के पर्चे पर नि:शुल्क दवाएं नहीं मिल रही हैं। परामर्श के बाद ऑनलाइन आने वाले सरकारी पर्चे पर लिखी दवाएं फिर से अस्पताल के पर्चे पर लिखनी पड़ रही हैं। अस्पताल के पर्चे पर लिखी दवाओं पर डॉक्टर की मुहर लगवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन इस समस्या का दस महीने बाद भी निराकरण नहीं कर पाया है।
गौरतलब है कि सामान्य अस्पताल में रैफर होने वाले मरीजों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज करने के लिए बीते साल जुलाई में टेलीमेडिसन सेवा शुरू की गई थी। टेलीमेडिसन सेवा में कार्यरत एकमात्र नर्सिंगकर्मी मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिला रहा है। यहां छह सौ से ज्यादा मरीजों को जयपुर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श दिलाया जा चुका है। जयपुर रैफर होने वाले मरीजों को जिला अस्पताल में ही रोकने के लिए टेलीमेडिसन सेवा शुरू की गई, जिससे भर्ती मरीज को रैफर करने से पहले ऑनलाइन सेवा के जरिए सुपर स्पेशलिस्ट से परामर्श ले सकें। जिला अस्पताल में अभी तक एक भी भर्ती मरीज को सुपर स्पेशियलिटी परामर्श नहीं मिल पाया है क्योंकि इसमें डॉक्टर का होना जरूरी है और वे इसमें रुचि नहीं ले रहे।
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. भगवान सहाय का कहना है कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में मरीज की दवा की ऑनलाइन एंट्री डॉक्टरों के नाम से होती है। उसमें हॉस्पिटल के डॉक्टरों के ही नाम दर्ज हैं। ऑनलाइन परामर्श की दवा की एंट्री उसमें नहीं होने से अस्पताल के पर्चे पर दवा लिखनी पड़ती है। डॉक्टर टेलीमेडिसन सेवा में रुचि लें तो मरीज को भी भटकने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन ओपीडी में रोगी अधिक होने के कारण डॉक्टर टेलीमेडिसन तक नहीं पहुंच पाते हैं।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 21 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी