डायबिटीज की दवा को किया फ्रिज

कोटा। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सरकारी सप्लाई में आ रही एक डायबिटीज की दवा की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। असल में यह टेबलेट पानी में नहीं घुल रही, जबकि आम तौर पर ऐसी टेबलेट 15 मिनट में घुल जानी चाहिए। एक मरीज रामपुरा जिला अस्पताल से यह दवा लेकर गया और उसी ने ड्रग डिपार्टमेंट को पूरे मामले की शिकायत दी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए रामपुरा अस्पताल से उक्त दवा का सैंपल ले लिया और स्टॉक में रखा माल फ्रिज करा दिया। जांच के लिए सैंपल जयपुर भेजा जा रहा है, जिसकी प्राथमिकता से जांच होगी। पुराने शहर के रहने वाले हरीश जैन ने बताया कि पत्नी के डायबिटीज की दवा चलती है।
रामपुरा अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने ग्लिमेपिराइड, पियोग्लिटाजोन और मेटर्फोमिन हायड्रोक्लोराइड (आरआई) टेबलेट लिखी और वहीं के काउंटर से यह दवा निशुल्क ले ली। दवा लेने के एक दिन बाद पत्नी ने बताया कि टेबलेट शौच में ज्यों की त्यों निकल गई। दूसरे दिन भी ऐसा ही हुई। बात हैरान करने वाली थी, इसलिए डॉक्टर से बात की। उनकी सलाह पर यह टेबलेट पानी से भरी एक कटोरी में डाली, आपको ताज्जुब होगा कि 3 दिन तक यह टेबलेट पानी में नहीं घुली। ़
इसके बाद मैंने ड्रग कंट्रोलर को शिकायत की और उन्होंने सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र गर्ग को निर्देश दिए और कार्रवाई कराई। गर्ग ने बताया कि हमने यह टेबलेट पानी में डाली और 3-4 घंटे तक नहीं घुली। दवा को टेबलेट बनाने में कई कंटेंट का इस्तेमाल होता है। 2 कंटेंट होते हैं-बाइंडिंग एजेंट और डिसइंटीग्रेटिंग एजेंट। बाइंडिंग एजेंट टेबलेट को उसी रूप में बनाए रखता है और डिसइंटीग्रेटिंग एजेंट पानी में उसे घोलता है। दोनों कंटेंट निर्धारित अनुपात में मिलाए जाते हैं। आशंका यह है कि इस दवा में इनका अनुपात ठीक नहीं रहा, इसलिए दवा घुल नहीं रही। गौरतलब है कि यह टेबलेट अनकॉटेड है, ऐसी टेबलेट बॉडी टेम्प्रेचर पर 15 मिनट में घुल जानी चाहिए। यदि टेबलेट की गुणवत्ता ठीक है तो नुकसान तो कुछ नहीं है, लेकिन फायदा भी कुछ नहीं।
सहायक औषधि नियंत्रक गर्ग सुबह ड्रग इंस्पेक्टर रोहिताश्व नागर व प्रहलाद मीणा के साथ रामपुरा अस्पताल पहुंचे। टीम अस्पताल के स्टोर से दवा का सैंपल लिया और प्रभारी को निर्देशित किया कि जांच रिपोर्ट आने तक इसका वितरण रोक दें। इसी तरह के निर्देश अब जोनल ड्रग स्टोर व मेडिकल कॉलेज ड्रग स्टोर को भी दिए जा रहे हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़