अब ड्रग्स इंस्पेक्टर्स नहीं चला पाएंगे मनमर्जी

नागौर (राजस्थान)।स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में ड्रग इंस्पेक्टर्स के विशेषाधिकार खत्म करने का फैसला लिया है। यह विशेषाधिकार ड्रग इंस्पेक्टर्स को दवा कंपनियों पर मनमर्जी की कानूनी कार्रवाई की छूट देता है। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के नेतृत्व में ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (डीटीएबी) की हाल में हुई बैठक में इसे खत्म करने का फैसला लिया गया। इस बारे में माह के अंत तक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। मंत्रालय का मत है कि इस फैसले से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
दवा की क्वालिटी में अगर गड़बड़ हो, दवा बिना लाइसेंस के बन रही हो या पूरी तरह नकली हो तो ड्रग इंस्पेक्टर मर्जी के मुताबिक कानूनी कार्रवाई कर सकता है। सीडीएससीओ ने कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश तैयार कर रखे हैं, लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर इन्हें मानने को बाध्य नहीं हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. एस ईश्वर रेड्डी ने बताया कि पहले ड्रग इंस्पेक्टर्स के लिए जो दिशा-निर्देश थे, उन्हें ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस