चिकित्सा अधिकारियों को भी करना होगा इलाज

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के मद्देनजर अब उन चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं ली जाएंगी, जो अपने आफिस में बैठकर काम करते हैं। ऐसे चिकित्सा अधिकारियों, दांतों के डॉक्टरों और जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को भी ओपीडी (मरीजों के इलाज) के लिए अपनी पसंद के अस्पताल चुनने का विकल्प दिया गया है। इसके बदले उन्हें कोई अतिरिक्त राशि नहीं दी जाएगी। ओपीडी के लिए चुना गया अस्पताल यदि दूर है तो आने-जाने का किराया (टीए-डीए) सरकार देगी। गौरतलब है कि मनोहर सरकार पिछले चार साल से डाक्टरों की कमी जल्द दूर होने का दावा कर रही है, लेकिन यहां डाक्टर अपनी सेवाएं देना नहीं चाहते। प्राइवेट सेक्टर में उनको मिलने वाली सुविधाएं और वेतन अधिक हैं, जबकि सरकारी सेवाओं में उनके रहने का इंतजाम भी अच्छा नहीं होता। लिहाजा पहले तो यहां डाक्टर आते नहीं और जो आते हैं, वे टिकते नहीं। प्रदेश में आबादी के लिहाज से करीब चार हजार डॉक्टरों की जरूरत है, लेकिन इस समय करीब ढाई हजार ही काम कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से चर्चा के बाद बीच का रास्ता निकाला है। उन्होंने प्रशासनिक पदों पर तैनात हरियाणा नागरिक चिकित्सा सेवा, हरियाणा दंत चिकित्सा सेवा और जिला आयुर्वेदिक चिकित्सकों को अब सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त क्लीनिकल ड्यूटी देने के आदेश जारी किए हैं। राज्य के अन्य विभागों में कार्यरत या प्रतिनियुक्ति पर गए चिकित्सकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।  यदि किन्हीं कारणों से कोई चिकित्सक यह ड्यूटी करने में असमर्थ रहता है तो उसे अगले सप्ताह अतिरिक्त कार्य दिया जाएगा। स्वास्थ्य महानिदेशक एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य महानिदेशक को भी सप्ताह में किसी भी दिन दो घंटे और राज्य के सभी सिविल सर्जन एवं समकक्ष अधिकारियों को सप्ताह में एक दिन चिकित्सीय कार्य करना होगा। प्रधान चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, उप सिविल सर्जन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तथा समकक्ष अधिकारियों को भी सप्ताह में दो दिन चिकित्सीय ड्यूटी करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए