कार सवार 3 युवकों को नशीली गोलियां ले जाते किया गिरफ्तार

जयपुर। पुलिस ने कार सवार 3 युवकों को नाके पर रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 14 हजार नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है। डेराबस्सी के एएसपी हरमन हांस ने बताया कि लैहली चौक पर इंचार्ज फूलचंद ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। इस बीच हरियाणा के अंबाला की ओर से एक वेंटो कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें माइक्रालिट नामक नशे की प्रतिबंधित 14 हजार गोलियों की खेप बरामद हुई। ये गोलियां अंबाला के निकट गांव जंडली में नशा बेचने वाले सौदागरों से करीब 50 हजार रुपए में खरीदी गई थीं। पकड़े गए युवकों में कार कमलदीप शर्मा निवासी तोगापुर की थी, जिसमें कमलदीप के अलावा हरविंदर सिंह उर्फ सोनू और सुनिल कुमार दोनों निवासी दप्पर भी सवार थे। लालडू के एसएचओ अमरप्रीत सिंह ने बताया कि तीनों का दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। इसमें मजेदार बात यह है कि चंद रोज पहले ही इंचार्ज फूलचंद ने इलाके के केमिस्ट्स की बैठक ली थी और उन्हें नशा बेचने या सप्लाई करने के खिलाफ सख्त शब्दों में चेतावनी दी थी। इस बैठक में दप्पर में केमिस्ट की दुकान करने वाला हरविंदर सिंह सोनू भी शामिल था। बैठक में वह सबसे आगे था। हालांकि सोनू पुलिस के आगे बार-बार गर्दन हिलाकर पुलिस निर्देश सबसे ज्यादा समझने और उन पर अमल करने का भरोसा दे रहा था परंतु उसकी तमाम हरकतें दिखावा साबित हुईं। पकड़े गए तीनों में हरविंदर सोनू ही मुख्यारोपी है जबकि कमलदीप शर्मा उसकी दुकान में काम करता बताया गया है।

Related Posts

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

मुंबई। सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश का मामला सामने आया है। आयातित दवा में गोलमाल की बात कही जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई क्षेत्रीय…

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 0 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की