मेडिकल स्टोर से नकली आयुर्वेदिक दवाओं की खेप जब्त

शिवपुरी (मप्र)। मेडिकल स्टोर से नकली आयुर्वेदिक दवाओं की खेप जब्त की गई है। शिवपुरी रोड स्थित सुषमा मेडिकल स्टोर पर यह कार्रवाई की गई। नकली आयुर्वेदिक दवाओं की आशंका के चलते छापेमारी की गई। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। इसमें चिरायु पोषक नामक आयुर्वेदिक दवा की डुप्लीकेट खेप जब्त की गई।

ऐसे हुआ पर्दाफाश

ग्वालियर स्थित चिरायु फार्मास्युटिकल्स के उत्पाद चिरायु और चिरायु पोषक की बिक्री कुछ समय से अचानक गिरने लगी थी। जबकि बाजार में इन दवाओं की उपलब्धता बनी हुई थी। इसी विरोधाभास ने कंपनी को सतर्क किया। जांच में सामने आया कि चिरायु पोषक की नकल तैयार कर उसे बेचा जा रहा है। आरोपी मंजीत दहल, योगेश दहल और आशीष शिवहरे बिना औषधि लाइसेंस के नकली दवा तैयार कर रहे थे। इसे जबलपुर, ग्वालियर और शिवपुरी के नेटवर्क के जरिए बाजार में उतारा जा रहा था।
आरोप है कि जबलपुर की मेसर्स खुन्नेलाल एंड कंपनी, भटेजा एजेंसी और शिवपुरी के सुषमा मेडिकल स्टोर आदि से यह डुप्लीकेट दवा सप्लाई की जा रही थी। इससे असली कंपनी के उत्पाद की बिक्री प्रभावित हो रही थी। वहीं, उपभोक्ताओं की सेहत भी खतरे में पड़ रही थी।
मामला सामने आने के बाद चिरायु फार्मास्युटिकल्स ने पहले कानूनी नोटिस भेजा। इसमें नकली दवा का निर्माण और बिक्री बंद करने को कहा। इसके बावजूद नकली दवा का कारोबार जारी रहा। तब कंपनी ने ग्वालियर की कॉमर्शियल कोर्ट, जिला न्यायालय ग्वालियर का रुख किया।
न्यायालय ने नकली चिरायु और चिरायु पोषक के निर्माण व बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों पर छापे मारने और नकली उत्पाद जब्त करने के आदेश दिए।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन