नशीली गोलियां और कोडीन सिरप की बड़ी खेप जब्त

लखनऊ (उप्र)। नशीली गोलियां और कोडीन सिरप की बड़ी खेप जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त ने नयागांव अमीनाबाद स्थित पुराने दवा बाजार स्थित गोदाम पर की। परिसर की तलाशी में अल्प्राजोलम की 18 लाख 47 हजार 850 गोलियां, ट्रामाडोल की दो लाख 19 हजार 778 गोलियां बरामद हुई। इनके अलावा ब्यूप्रेनॉर्फिन की 13,175 शीशियां, पेंटाज़ोसीन की 700 शीशियां, क्लोनाज़ेपम की 1,770 गोलियां और कोडीन-आधारित सिरप की 5,700 बोतलें बरामद हुईं।

बताया गया कि ये सभी दवाएं स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत मादक दवाओं की श्रेणी में आती हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य अभी फरार है। उसे पकडऩे के प्रयास जारी हैं।

इससे पहले अधिकारियों ने लखनऊ के एक घर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नकली कफ सिरप की 5,353 बोतल बरामद की थीं। उस सिरप में अल्प्राजोलम और क्लोनाज़ेपम जैसी प्रतिबंधित दवाएं मिली हुई थीं और प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के ब्रांड का इस्तेमाल करके उस पर कोडीन सिरप का लेबल लगाया गया था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ