मधेपुर (बिहार)। औषधि विभाग की टीम ने हर्षिता फार्मा में की छापेमारी की है। करहारा गांव में औषधि निरीक्षक की टीम ने यह कार्रवाई की। यह छापेमारी करहारा गांव निवासी प्रभात कुमार सिंह के घर पर की गई। इनके घर पर हर्षिता फार्मा का बोर्ड लगा हुआ पाया गया। वे थौक एवं खुदरा व्यापार करते हैं। टीम के पहुंचते ही संचालक ने भागने की कोशिश की। इस दौरान वे गिरकर चोटिल हो गए। फिर प्राथमिक उपचार लेने के बाद वे टीम से रूबरू हुए।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक गोविंदर कुमार ने बताया कि गुप्त शिकायत छापेमारी की गई। शिकायत मिली थी कि प्रभात कुमार सिंह बिना अनुज्ञप्ति के घर से अंग्रेजी दवाओं का बिक्री करते हैं। छापेमारी के दौरान करहारा गांव में उनके मकान के कमरों में तलाशी ली। एक कमरा में कुछ दवाइयां मिली। ये सभी दवाइयां फुड प्रोडक्ट से संबंधित थी। इसकी उनके पास अनुज्ञप्ति थी। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि यहां बहुत दिनों से दवा का कारोबार चलता आ रहा है।