अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के लिए खड़ा आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग (छत्तीसगढ़)। अल्प्राजोलम टैबलेट बेचने के लिए खड़ा आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट समेत कुल 8.05 लाख का सामान जब्त किया है। आरोपी कार में बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

वह नशीली गोलियां बेचने की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 43 वर्षीय मो. अनवर के रूप में हुई है। वह ग्राम परसदा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसकी कार से 1000 अल्प्राजोलम टैबलेट मिलीं। हर पत्ते में 50-50 गोलियां थीं। इन टैबलेट का कुल वजन 110 ग्राम बताया गया है। आरोपी के पास से 1 लाख रुपए , मोबाइल फोन और कार भी जब्त की है।

यह है मामला

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अल्प्राजोलम टैबलेट लेकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। कुम्हारी थाना पुलिस ने रामपुर चौराहा चौक, कुम्हारी के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास रखी अल्प्राजोलम टैबलेट अवैध रूप से थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पता चला कि आरोपी वाहन में नशीली गोलियां लेकर घूमता था। ग्राहक मिलने पर उनकी बिक्री करता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह अल्प्राजोलम टैबलेट की यह खेप कहां से लेकर आया था। इस खेप को किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत