फ्रॉड करने पर 7 अस्पताल PMJAY योजना से बाहर, एफआईआर दर्ज

अहमदाबाद (गुजरात)। फ्रॉड करने पर 7 अस्पतालों को PMJAY योजना से बाहर कर दिया है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज करवाने वाले 2 मरीजों की मौत होने पर राज्य सरकार ने मामले में संज्ञान लिया। धांधली करने वाले 7 अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया गया है और इनके संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

यह है मामला

गुजरात के नामी अस्पताल के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया गया है कि अस्पताल के मालिकों ने पैसे कमाने के लिए योजना का गलत इस्तेमाल किया है। जब मामले की जांच की तो राज्य के 7 अस्पताल दोषी पाए गए। राज्य के स्वास्थ्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने बताया कि 95 अस्पतालों का दौरा किया गया। इनमें से कई अस्पतालों में धांधली मिली और उन पर 20 करोड़ का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि इन अस्पतालों ने 44 लाख रुपये की अवैध कमाई की।
राज्य के 95 अस्पतालों ने योजना का गलत इस्तेमाल किया। इनमें से 7 अस्पताल और 4 डॉक्टरों ने घोटाले की हदें पार कर डाली। इस घोटाले के कारण सरकार को 8.94 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके चलते राज्य सरकार ने सातों अस्पतालों का नाम योजना की लिस्ट से हटा दिया है।

ये अस्पताल हैं शामिल

इन सात अस्पतालों में ख्याति अस्पताल, अहमदाबाद के नारीत्व महिला मेडिकल स्टूडियो, राजकोट के निहित बेबीकेयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल, वडोदरा और सूरत स्थित सनशाइन ग्लोबल अस्पताल, सोमनाथ के एवरेस्ट अस्पताल, अहमदाबाद के शिव अस्पताल और जूनागढ़ स्थित समन्वय अस्पताल का नाम शामिल है।

इन अस्पतालों पर झूठी कार्डियोलॉजी सर्जरी, लैब रिपोर्ट में हेराफेरी, 98 बच्चों की झूठी एक्स-रे रिपोर्ट, ऑपरेशन, अपकोडिंग और मरीजों से ज्यादा पैसे वसूलने के आरोप हैं।

बता दें कि गुजरात सरकार ने हाइब्रिड मॉडल के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मुख्यमंत्री अमृतम को मंजूरी दी थी। इसके तहत बीमार मरीज 1 लाख रुपए तक का भुगतान करेगा, जबकि बाकी राशि राज्य सरकार के ट्रस्ट से दी जाएगी। अब सरकार ने सात अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत