अवैध अस्पताल पर रेड, डिलीवरी कराते दंपति को किया गिरफ्तार

आगरा (उप्र)। अवैध अस्पताल में छापेमारी के दौरान दंपति को डिलीवरी कराते हुए पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पताल को पहले बंद करा दिया था तो झोलाछाप चिकित्सक ने पीछे से रास्ता बना लिया। दोबारा छापेमारी के दौरान टीम को देख अस्पताल के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। टीम ने प्रसूता को सीएचसी में रेफर कर अस्पताल को फिर से बंद करा दिया है।

यह है मामला

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शमसाबाद स्थित न्यू राधिका हॉस्पिटल को 21 अगस्त को अवैध रूप से संचालित मिलने पर बंद करा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अब मुखबिर से सूचना मिली कि अस्पताल में पीछे गुप्त रास्ता बनाकर प्रसव कराए जा रहे हैं। इस पर टीम ने अस्पताल पर रेड की।

टीम पीछे की ओर गई तो बगल की दुकान से रास्ता बना रखा था। अंदर संचालक भूपेंद्र बैठा मिला। पूछताछ करने पर उसने बताया कि पत्नी प्रसव करा रही है। यह पूछने पर कि अस्पताल बंद है और केस दर्ज है तो फिर क्यों प्रसव करा मरीजों की जान से खेल रहे हो, इस पर वह कुछ जवाब नहीं दे पाया। टीम ने मेडिकल वेस्ट, दवाएं समेत अन्य साक्ष्यों की रिपोर्ट बनाकर सौंपी है।

प्रसूता का नाम कुमकुम पत्नी छोटू निवासी हुमायूंपुर शमसाबाद बताया गया। उसके परिजन ने प्रसव पीड़ा होने पर सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन ने बताया कि 3 हजार रुपये जमा कर लिए और 10 हजार रुपये बकाया थे।
सीएमओ ने बताया कि छापा पडऩे पर स्टाफ ने प्रसव कक्ष को अंदर से बंद कर लिया। दरवाजा खोलने के लिए खटखटाते रहे, लेकिन नहीं खोला। गर्भवती की जान का खतरा देख एंबुलेंस भी बुला ली, लेकिन प्रसव कराने के बाद ही दरवाजा खोला।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त