मोटापा कम करने के लिए सिरिंज के बाद अब बनाई क्रीम

नई दिल्ली। मोटापा कम करने के लिए क्रीम का निर्माण किया गया है। कुछ समय से वजन कम करने वाले इंजेक्शन ओजेंपिक और मौनजारो चर्चा में हैं। ये दवाएं शीशी या लिक्विड वाली सिरिंज में आती हैं जिन्हें हफ्ते में एक बार इंजेक्शन के रूप में लेना होता है। अब वैज्ञानिकों ने वेट लॉस क्रीम और पैच भी बना दिए हैं। उनका दावा हैं कि इससे अधिक प्रभावी तरीके से वजन कम हो सकता है।

स्किन और एंटी-एजिंग विशेषज्ञ डॉ. निकोलस पेरिकोन के अनुसार दर्द रहित विधि का फायदा उन लोगों को मिल सकता है जो इंजेक्शन से असहज हैं और वजन कम कर करना चाहते हैं। फिलहाल टिर्जेपाटाइड के जेल फॉर्मूलेशन पर काम कर रहे हैं जो मौनजारो (वेट लॉस वाला इंजेक्शन) बनाने वाला कंपाउंड है। उम्मीद है कि मौनजारो बनाने वाली कंपनी एली लिली के साथ मिलकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा ।

यह काफी यूनीक होगा और यह निश्चित रूप से काम करेगा। डॉ. पेरिकोन का कहना है कि लैब टिर्जेपेटाइड का एक जेल फार्मूलेशन डेवलप कर रही है। इसके माध्यम से स्किन की गहरी ब्लड वेसिल्स तक पहुंच सकते हैं। जेल को अपनी कलाई पर रखना होगा और अपनी कलाइयों को आपस में रगडऩा होगा। लगभग एक मिनट के भीतर वह जेल स्किन से अंदर चला जाएगा और पूरे शरीर में फैल जाएगा। अभी यह जेल पूरी तरह से प्रायोगिक है। मंजूरी मिलने से पहले इसे अभी प्री-क्लिनिकल ट्रायल और ह्यूमन ट्रायल से गुजारा जाएगा।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर