AIIMS ने ब्‍लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देख बदली रणनीति, अब डे-केयर की मिलेगी सुविधा

पटना। ब्लैक फंगस का ऑपरेशन करा चुके सामान्य मरीजों को एम्स में डे-केयर की सुविधा मिलेगी। ऐसे मरीज जिनका ऑपरेशन हुए चार से पांच दिन हो चुके हों और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है, उन्हें फंगस वार्ड से डिस्चार्ज किया जाएगा। ऐसे मरीजों को प्रतिदिन एम्स आकर एम्फोटेरिसिन का इंजेक्शन लेना होगा और उसके बाद फिर वे अपने घर जा सकेंगे। एम्स में नए मरीजों की बढ़ती संख्या और फंगस वार्ड में सीमित बेड की उपलब्धता के कारण एम्स प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एम्स में ब्लैक फंगस वार्ड के नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने बताया ऑपरेशन करा चुके मरीजों को सिर्फ एम्फोटेरिसिन की दवा ही चलती है।

यह दवा 14 दिनों तक चलती है। सिर्फ इस दवा को लेने के लिए आधे से ज्यादा मरीज फंगस वार्ड में भर्ती हैं। ऐसे मरीजों को अगर घर पर भी यह इंजेक्शन का डोज मिले तो वे घर में ही रह सकते हैं। बताया कि यह दवा बाजार में नहीं मिलने से अस्पताल में ही देना पड़ता है। इसको देने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है। डे-केयर की सुविधा मिलने से मरीज प्रतिदिन आकर इंजेक्शन का डोज ले सकते हैं और अपने घर में रह सकते हैं। उन्हें भी घर का माहौल मिलेगा और दूसरी ओर नए मरीजों के लिए वार्ड में बेड की उपलब्धता मिलेगी।
अभी एम्स में ब्लैक फंगस के 98 मरीज हैं भर्ती

एम्स में ब्लैक फंगस से पीड़ित 98 मरीज भर्ती हैं। 17 मई को यहां 50 बेड के फंगस वार्ड की शुरुआत की गई थी। इसके बाद मरीजों की बढ़ी संख्या को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाकर 75 तक कर दिया गया है। कई कोरोना संक्रमित मरीज भी ब्लैक फंगस से पीड़ित हैं। 98 मरीजों में से 35 मरीज कोविड वार्ड में भर्ती हैं। एम्स के ईएनटी और आई ओपीडी में इस बीमारी के लक्षण वाले लगभग 30 से 35 संदिग्ध मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। इनमें से भर्ती योग्य मरीज छह से सात होते हैं।

ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन की दवा राज्य सरकार द्वारा दैनिक जरूरतों के आधार पर दी जा रही है। एम्स की ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डॉ. क्रांति भावना ने बताया कि फिलहाल सरकार द्वारा इस दवा की 400 डोज प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें अगर एक दिन भी बाधा उत्पन्न होती है तो मरीजों के लिए मुश्किल हो जाती है।

 

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश