AIIMS ने विशेष अभियान शुरू किया, होगा पूराने वस्तुओं का निस्तारण

नई दिल्ली : AIIMS ने केन्द्र सरकार के स्वच्छ कार्यस्थल अभियान के तहत अपने परिसर से निस्तारण की बाट जोह रही वस्तुओं को हटाने और मरम्मत तथा सफाई करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

इस विशेष अभियान के तहत अस्पताल पुरानी फाइलें और रिकॉर्ड को निस्तारित करेगा, साफ-सफाई कराएगा और मरम्मत से जुड़े कार्यों को अंजाम देगा।

केन्द्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों और विभागों में बेकार पड़ी चीजों को हटाने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए दो अक्टूबर से ‘विशेष अभियान 2.0’ शुरू किया है।

एम्स, नयी दिल्ली के निदेशक डॉक्टर एम. श्रीनिवास ने अस्पताल परिसर के लिए ‘विशेष स्वच्छता अभियान 2.0’ का आदेश 13 अक्टूबर को जारी किया और अगले 10 दिनों तक होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी।

आदेश के अनुसार, तय प्रक्रिया के तहत पुराने रिकॉर्ड और फाइलों को छांटा जाएगा, प्रशासनिक प्रभारी, केन्द्रों के प्रमुख और विभागों के अध्यक्ष अपने-अपने नियंत्रण वाली जगहों का मुआयना करके साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए