एलेम्बिक फार्मा को डासाटिनिब टैबलेट की मिली मंजूरी

मुंबई। एलेम्बिक फार्मा को डासाटिनिब टैबलेट की यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है। भारतीय फार्मा एलेम्बिक फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड को डासाटिनिब के जेनेरिक संस्करण के लिए मंजूरी प्राप्त हुई है। यह मंजूरी विशेष रूप से ब्लड कैंसर के कुछ प्रकारों के उपचार के लिए महत्वपूर्ण है। इससे कंपनी के ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी। अमेरिकी जेनेरिक दवा बाजार में इसकी उपस्थिति और मजबूत होगी।

डासाटिनिब टैबलेट की विशेषताएं

डासाटिनिब एक शक्तिशाली किनेज़ इनहिबिटर दवा है। जिसका उपयोग फिलाडेल्फिया क्रोमोजोम-पॉज़िटिव (Ph+) क्रॉनिक मायलॉइड ल्यूकेमिया (CML) में किया जाता है। यह उन वयस्क मरीजों के लिए उपयोगी है जिन्हें हाल ही में Ph+ CML का निदान हुआ हो, या जो पूर्व उपचार जैसे इमाटिनिब के प्रति असहिष्णु या प्रतिरोधी रहे हों। यह दवा फिलाडेल्फिया क्रोमोजोम-पॉज़िटिव तीव्र लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (Ph+ ALL) वाले मरीजों के लिए भी स्वीकृत है।
यह मंजूरी एलेम्बिक की एब्रीविएटेड न्यू ड्रग एप्लिकेशन (ANDA) के तहत दी गई है. जिसमें डासाटिनिब टैबलेट की 20 मि.ग्रा. से लेकर 140 मि.ग्रा. तक की छह विभिन्न ताकतों को शामिल किया है। यह सभी फॉर्मुलेशन ब्रिस्टल-मायर्स स्क्विब कंपनी की मूल दवा स्प्राइसेल के चिकित्सकीय रूप से समकक्ष हैं।

बच्चों के लिए उपयोग और बाज़ार की संभावना

इस मंजूरी में 1 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चों में Ph+ CML के क्रॉनिक फेज के उपचार को भी शामिल किया गया है। यह एलेम्बिक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह बच्चों के कैंसर उपचार के क्षेत्र में भी कंपनी की भागीदारी को विस्तार देती है।

Related Posts

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

राजकोट (गुजरात)। सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नकली डॉक्टर बनकर बैठे आरोपी ऑनलाइन संपर्क से ग्राहकों को फंसाते थे। उन्हें…

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 1 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल