नशीली दवा बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर (झारखंड)। नशीली दवा बेचने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल स्टोरों पर नशे की गोली व इंजेक्शन बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने एक अन्य आरोपी सोनू पांडेय को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की निशानदेही पर 25 लाख रुपये से ज्यादा प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं हैं। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि डिमना रोड स्थित मां वैभव लक्ष्मी मेडिकल स्टोर से नशे का अवैध कारोबार चल रहा था। नशीली दवाइयों को छिपाने के लिए दुकानदार ने ऑटो पार्ट्स की दुकान के पीछे और अपने घर में गोदाम बना रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी में दुकान व गोदाम से 25 लाख 10 हजार 49 रुपये की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। मौके से आरोपी उमेश कुमार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता व सोनू पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी उमेश गुप्ता ने बताया कि वे नशीली दवाइयों को कोलकाता से मंगाते थे। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस राजकुमार गुप्ता के नाम था, लेकिन संचालन उमेश गुप्ता कर रहा था। तलाशी में यह सामने आया कि दुकान में क्षमता से अधिक मात्रा में दवाइयों का स्टॉक किया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की कीमत बाजार में 10 से 15 रुपये है, लेकिन दुकानदार 30-40 रुपये में बेचता था।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 20 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़