खून की तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जयपुर (राजस्थान)। खून की तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है। जोबनेर थाना पुलिस ने मकराना के बोरावड़ निवासी महावीर शर्मा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

जोबनेर थानाधिकारी सुहैल खान ने बताया कि पहले से गिरफ्तार आरोपी मकराना स्थित मां गायत्री संस्थान के ब्लड बैंक से ब्लड लेकर आए थे। उस ब्लड बैंक का अध्यक्ष महावीर शर्मा है। इस पर पुलिस की टीम मकराना मां गायत्री संस्थान ब्लड बैंक पहुंची और पूछताछ के बाद आरोपी महावीर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

जोबनेर पुलिस ने 27 जनवरी को अवैध खून की सप्लाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 255 यूनिट ब्लड जब्त किया गया। पुलिस पूर्व में सवाईमाधोपुर से देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर चुकी है, जो मकराना से जा रहे ब्लड की सप्लाई लेने वाला था। पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपी मोहम्मद जबीर और मोहम्मद अमीन मकराना ब्लड बैंक में काम करते थे। एक आरोपी वाहन चालक था। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 6 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस