दिव्य फार्मेसी मामले में बाबा रामदेव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

नई दिल्ली। दिव्य फार्मेसी के बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किएगए हैं। केरल की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं। बता दें कि पलक्कड़ जिले की कोर्ट ने दोनों के खिलाफ यह वारंट उनकी गैरहाजिरी के कारण जारी किया है। वे केरल के ड्रग्स इंस्पेक्टर द्वारा दिव्य फार्मेसी के खिलाफ दायर किए गए आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए थे।

केरल की कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ 15 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने 1 फरवरी को दोनों के खिलाफ जमानत योग्य वारंट जारी किया था।

ये है मामला

दिव्य फार्मेसी द्वारा कथित रूप से भ्रामक चिकित्सा विज्ञापन प्रसारित करने पर केरल ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कार्रवाई की है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पर भ्रामक विज्ञापन, अवमानना और ट्रेडमार्क उल्लंघन जैसे मामले रहे हैं। हालांकि, इन मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और पतंजलि को राहत दी थी और उन्हें चेतावनी दी थी कि वे फिर से कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें सजा हो सकती है।

Related Posts

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

वाराणसी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। कुरौना बाजार में तीन जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक मेडिकल…

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 1 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 23 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 16 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती