एस्ट्राजेनेका फार्मा को फेफड़े के कैंसर की दवा के लिए मंजूरी मिली

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा को लंग कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के आयात, बिक्री और वितरण के लिए सरकारी प्राधिकरण से मंजूरी मिल गई है। एस्ट्राजेनेका इंडिया के अनुसार कंपनी को 40 मिलीग्राम और 80 मिलीग्राम की ताकत वाली ओसिमर्टिनिब टैबलेट के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से मंजूरी मिली है।

फार्मा कंपनी ने कहा कि यह नया संकेत ईजीएफआर-उत्परिवर्तित एनएससीएलसी पोस्ट-कीमोरेडिएशन के लिए बेहतर इलाज विकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया के कंट्री प्रेसिडेंट और एमडी संजीव पंचाल ने कहा कि ओसिमर्टिनिब की मंजूरी के साथ हम फेफड़ों के कैंसर के इलाज में महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर रहे हैं।

कंपनी ने करीब एक महीने पहले जानकारी दी थी कि उसने व्यावसायिक कारणों के चलते भारत में प्रोस्टेट कैंसर के इलाज की दवा ओलापारिब (लिनपार्जा) 100 ग्राम और 150 ग्राम को विपणन प्राधिकरण को वापस कर दिया है। इससे पहले कंपनी को भारत के औषधि नियामक से वयस्कों में हाइपरकेलेमिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाले ओरल सस्पेंशन के लिए सोडियम जिरकोनियम साइक्लोसिलिकेट पाउडर के आयात और बिक्री की अनुमति मिली थी।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 17 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश