जनऔषधि केंद्र में गैर जेनेरिक ब्रांडेड दवाएं नहीं बेच सकेंगे

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। जनऔषधि केंद्र में गैर जेनेरिक ब्रांडेड दवाएं नहीं बेच सकेंगे। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रोक हटाने से इनकार किया है। बता दें कि हाईकोर्ट ने जन औषधि केंद्रों में गैर जेनेरिक दवाएं बेचने पर रोक लगा रखी है। अब हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधवालिया और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने रोक हटाने से इनकार किया है।

सिविल अस्पताल ठियोग के जन औषधि केंद्र संचालक ने रोक हटाने की मांग की थी। अदालत ने कहा था कि पीएमबीजेपी के तहत खोले गए जन औषधि केंद्र में गैर-जेनेरिक दवाएं नहीं बेची जा सकती। इनमें केवल सूची में शामिल दवाओं को ही बेचा जा सकता है।

जन औषधि संचालक का कहना था कि केवल जेनेरिक दवाओं से उसके कारोबार की कोई फिजिबिलिटी नहीं रह जाती। अदालत ने जन औषधि केंद्र संचालक की दलीलों से असहमति जताई। कहा कि ये केंद्र सरकार की विशेष योजना के तहत संचालित किए जा रहे हैं।

रोगी कल्याण समिति ने आवेदनकर्ता के तत्वावधान में जन औषधि केंद्र खोलने का विकल्प चुना है। इसलिए वह अनुदान की शर्तों को लागू करने के लिए बाध्य है। जन औषधि केंद्रों को चलाने के पीछे लाभ कमाने का मकसद प्रतीत नहीं होता है। इसलिए प्रार्थी की आर्थिक व्यवहार्यता जैसी दलील उचित नहीं है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस