प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सीमा पर तस्करी पकड़ी

सिकटी, अररिया (बिहार)। प्रतिबंधित नशीली दवाओं की सीमा पर तस्करी पकड़ी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सिकटी थाना पुलिस और एसएसबी 52वीं बटालियन की टीम ने नशीली दवाओं के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त बाइकको भी जब्त किया है। गिरफ्तार तस्कर मो रिजवान (46 वर्ष) और बौना कासीम (36 वर्ष) दोनों केलाबारी गांव के निवासी हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

यह है मामला

एसएसबी के सूत्रों के अनुसार नशीली दवाओं की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके चलते स्पेशल टीम का गठन किया गया। स्पेशल टीम लेटी इंडो-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 161 चेक पोस्ट पर तैनात थी। चेक पोस्ट पर भारत से नेपाल जा रहे बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई। संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। इसमें नशीली दवाएं बरामद हुईं।

जांच के बाद इन दवाओं को प्रतिबंधित बताया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह इन दवाओं की बिक्री नेपाल में करता है और इन्हें अवैध रूप से खरीदा गया था। मौके पर ही उसे नशीली दवाओं के साथ हिरासत में ले लिया गया। जब्त की दवाओं में 980 पैकेट ट्रामाडोल कैप्सूल और 500 पैकेट डाइक्लो माइन शामिल हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए है। गिरफ्तार तस्करों को सिकटी थाना को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 2 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़