सीतामढ़ी (यूपी)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुपरी अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर क्षेत्र में औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हडक़ंप मच गया है।

औषधि निरीक्षक राजीव राज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने पुपरी नगर स्थित प्रमुख दुकानों आजाद मेडिकल और न्यू भारत मेडिकल में दबिश दी। इस दौरान दुकान के अंदर रखे स्टॉक की बारीकी से जांच की गई।

नशे के रूप में उपयोग होने वाली दवाएं बरामद

दोनों मेडिकल स्टोरों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। इनका उपयोग आमतौर पर नशे के रूप में किया जाता है। औषधि निरीक्षक ने बरामद दवाओं की जब्ती की पुष्टि की। बताया कि फिलहाल इन सभी दवाओं का मिलान किया जा रहा है। संबंधित दवा दुकानदारों से बरामद दवाओं से से जुड़े वैध दस्तावेज दिखाने को कहा है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।