प्रतिबंधित दवाएं विधायक का पास लगी गाड़ी से बरामद

बहराइच (उप्र)। प्रतिबंधित दवाएं विधायक का पास लगी गाड़ी से सप्लाई का मामला मिला है। औषधि विभाग ने अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप और कैप्सूल की कई पेटि बरामद की है। गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया है। बरामद दवाओं की कीमत आठ लाख रुपये बताई है।

यह है मामला

राजस्थान में कफ सिरप से हुई मौतों के बाद यूपी में भी बिक्री पर रोक लगा दी है। कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। लखनऊ से कोडिन युक्त सिरप बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर बहराइच में रॉयल फार्म के ठिकाने पर छापा मारा। एक घर से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद की गईं।

जानकारी मिली थी कि भारी मात्रा में रॉयल फॉर्मा ने दवाएं खरीदी हैं। रॉयल फॉर्म की ने राजा हीरा सिंह मार्केट में अपनी दुकान बताई थी। औषधि विभाग की टीम जब मार्केट में पहुंची तो वहां दुकान नहीं मिली। सलारगंज स्थित एक घर पर छापा मारा। यहां से करीब 10 हजार कफ सिरप की बोतल और नशे की टैबलेट रखी थी।

बरामद दवाएं एक मेडिकल स्टोर से बेची जा रही थीं। इस दुकान के पास भी कोई लाइसेंस नहीं था। घर के बाहर गाड़ी मिली, जिस पर विधायक लिखा था। विधानसभा सचिवालय का पास लगा था। गाड़ी की चेकिंग की गई तो बड़ी संख्या में दवाएं बरामद हुईं। जांच में पता चला कि इस गाड़ी से दवाओं की सप्लाई की जाती थी।

मौके से सिरप के साथ 27 तरह की अन्य दवाएं बरामद की गई हैं। सभी दवाओं को सीज कर दिया गया है। कार को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। गाड़ी की जांच कराई जा रही है। यह दवाएं कहां-कहां सप्लाई होती थी इसकी भी जानकारी की जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़