हार्डवेयर दुकान पर रेडकर प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की

हरलाखी (बिहार)। हार्डवेयर दुकान से प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई पिपरौन एसएसबी जवानों ने की। जानकारी अनुसार एसएसबी जवानों ने साइकिल से नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक को शक के आधार पर रोका। युवक की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत जनकपुर वार्ड नंबर दो निवासी 29 वर्षीय सुमन कुमार के रूप में हुई। तलाशी में युवक के पास नशीली दवा मिली।

पूछे जाने पर युवक ने बताया कि वह पिपरौन गांव के गुप्ता हार्डवेयर दुकान से प्रतिबंधित नशीली खरीदी खरीदकर लाया है। पिपरौन निवासी राहुल सिंह नशीली व प्रतिबंधित दवा बड़े पैमाने पर सप्लाई करता है। एसएसबी ने गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस के साथ गुप्ता हार्डवेयर दुकान में छापेमारी की। जहां भारी मात्रा में नशीली व प्रतिबंधित दवा बरामद की गई। हालांकि दुकान का मालिक मौके से फरार हो गया।

तस्कर एवं दुकान से जब्त की दवाओं में ट्रीप्रोलीडीन कप सीरप 100 एमएल की 95 बोतलें, नाईट्राजेपाम टेबलेट आईपी दस एमजी, नाइट्रोवेट् 6472 टैबलेट, स्पास्मो प्रोक्सिवोन प्लस 452 कैप्सूल व 180 भाइल इंजेक्शन शामिल है। एसएसबी ने जब्त दवा व साइकिल के साथ गिरफ्तार युवक को हरलाखी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि पिपरौन गांव निवासी दोनों अवैध दवा धंधेबाजों के विरुद्ध केस दर्ज कर नेपाली युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस