मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित मेडिकेटेड स्किन केयर साबुन जब्त

हैदराबाद (तेलंगाना)। मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित मेडिकेटेड स्किन केयर साबुन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने करीमनगर में एक मेडिकल शॉप पर की। मौके से प्रतिबंधित औषधीय साबुन का स्टॉक जब्त किया और इसमें प्रतिबंधित दवाओं का मिश्रण मिला।

यह है मामला

डीसीए ने प्रतिबंधित दवा बिक्री की खुफिया जानकारी के आधार पर पीएलएन फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स पर छापेमारी की। स्टोर से डॉ. एथिक्स मेडिस्किन मेडिकेटेड स्किन केयर सोप के नाम से ब्रांड किए गए उत्पाद जब्त किए। इनमें पर्मेथ्रिन आईपी 1.0 ग्राम, सेट्रिमाइड आईपी 0.5 ग्राम और मेंथॉल आईपी 1.0 ग्राम का एक निश्चित खुराक संयोजन है।

बता दें कि चिकित्सीय औचित्य की कमी के कारण सरकार ने 7 सितंबर, 2018 को इस विशिष्ट संयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसे मानव उपयोग के लिए अवैध पाया गया था। प्रतिबंधित साबुन मैक्सवेल फार्मा द्वारा अवैध रूप से निर्मित मिला, जोकि सोलन, हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इसका उत्पादन डॉ. एथिक्स प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गिंडी, चेन्नई के लिए किया जा रहा था।

डीसीए के करीमनगर जोन के सहायक निदेशक एम श्रीनिवासुलु और करीमनगर के ड्रग्स इंस्पेक्टर पी कार्तिक भारद्वाज ने यह छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान टीम को प्रतिबंधित साबुन का स्टॉक मिला और उसे तुरंत जब्त कर लिया गया।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस