केमिस्ट शॉप में रेड कर 9.15 लाख की प्रतिबंधित दवाएं बरामद

अमृतसर (पंजाब)। केमिस्ट शॉप में रेड कर 9.15 लाख की प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। ड्रग कंट्रोल विभाग ने पुलिस के साथ शहर में प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध स्टॉकिंग के खिलाफ कार्रवाई की। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बबलीन कौर ने मां चिंतपूर्णी ट्रेडर्स राम टावर कटड़ा में छापा मारा। टीम ने बड़ी मात्रा में प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल और टैपेंटाडोल टेबलेट बरामद की।

कुल 29,920 कैप्सूल प्रेगाबालिन 300 एमजी और 610 टैबलेट टैपेंटाडोल जब्त की गई हैं। इन दवाओं की अनुमानित कीमत 9.15 लाख रुपये आंकी गई है। प्रेगाबालिन और टैपेंटाडोल दोनों ही दवाएं मानसिक प्रभाव डालती हैं। इनकी बिक्री उचित दस्तावेजों और स्वीकृति के बिना नहीं की जा सकती। आरोप है कि दुकान में मौजूद स्टॉक का कोई वैध बिल, खरीद रिकॉर्ड नहीं था।

बबलीन कौर ने कहा कि ऐसे ड्रग्स नशे के तौर पर प्रयोग होते हैं। इससे युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इसी के चलते ड्रग कंट्रोल विभाग ने मौके पर ही दुकान को सील कर दिया। टीम को पहले से इनपुट मिला था। इलाके में कुछ मेडिकल और थोक दवा दुकानों पर संदिग्ध गतिविधियों का पता चला। दुकान मालिक और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामले को कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 11 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 16 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए