दवा से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होगा संभव, कीमोथैरेपी दर्द से मिलेगा छुटकारा

सागर (मप्र)। दवा से ब्रेस्ट कैंसर का इलाज संभव हो सकेगा। इससे मरीज को कीमोथैरेपी का दर्द नहीं सहना पड़ेगा। यह कारनामा डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के फार्मेसी विभाग की छात्रा डॉ. साक्षी ने कर दिखाया है। खास बात ये है कि इससे कैंसर के कीमोथैरिपी जैसे इलाज के साइड इफैक्ट नहीं होंगे। उनकी दवा सीधे बीमार कोशिकाओं पर काम करेगी और स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

डॉ. साक्षी को स्तन कैंसर के इलाज के लिए टारगेटेड ड्रग डिलेवरी का पेंटेट हासिल हुआ है। मध्यप्रदेश सरकार ने डॉ. साक्षी को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से नवाजा है।

बता दें कि डॉ. साक्षी अहमदाबार स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा अनुसंधान संस्थान में रिसर्च एसोसिएट के तौर पर काम कर रही है। डॉ. साक्षी को लिपोसोम कम्पोजिशन एडं मैथड फॉर टारगेटिंक ड्रग डिलेवरी का भारतीय पेंटेंट मिला है। इस रिसर्च को स्तन कैंसर के इलाज में दवा को टारगेटेड थैरिपी की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना गया है।

गौरतलब है कि कैंसर के इलाज में लंबे समय से पारंपरिक कीमोथेरेपी पद्धति से इलाज किया जा रहा है, जो शरीर की सामान्य कोशिकाओं को प्रभावित करता है और इसके कई साइड इफैक्ट मरीज में नजर आने लगते हैं। इन साइड इफैक्ट से छुटकारा पाने के लिए लंबा इंतजार करना होता ह लेकिन डॉ. साक्षी ने नयी तकनीक ईजाद की है। इसमें टारगेटेड ड्रग डिलेवरी के जरिए स्तन कैंसर का इलाज होगा और स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ