भारतीय फार्मा कंपनियों ने अमेरिका से वापस मंगाई अपनी दवाइयां

मुंबई। भारतीय फार्मा कंपनियों ग्लेनमार्क सन फार्मा और जाइडस ने अमेरिकी बाजार से अपनी दवाइयां वापस मंगाई हैं। इन कंपनियों के खिलाफ मैन्युफैक्चरिंग संबंधी समस्याओं के कारण यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन एफडीए ने यह कदम उठाया। बता दें कि ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स मुंबई स्थित प्रमुख भारतीय कंपनी है और कंपनी ने अमेरिका से 25 से अधिक उत्पादों को वापस मंगाया है।

वापस मंगाई गई दवाओं में प्रोपेफेनोन हाइड्रोक्लोराइड एक्सटेंडेड-रिलीज कैप्सूल और सोलिफेनासिन सक्सीनेट टैबलेट शामिल हैं। कंपनी ने यह कार्रवाई करंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस सीजीएमपी का पालन न करने के कारण की। इन दवाओं के इस्तेमाल से ठीक हो सकने वाली स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, हालांकि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम है।

वहीं, सन फार्मा ने अमेरिका में अपने गैबापेंटिन कैप्सूल की करीब 13,700 बोतलें वापस मंगाई हैं। इन कैप्सूल का उपयोग मिर्गी के मरीजों में दौरे के उपचार और रोकथाम के लिए किया जाता है। जाइडस ने भी अमेरिका में अपनी दवा क्लोरप्रोमजाइन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट की 3144 बोतलों को रिकॉल किया। इन गोलियों का उपयोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे सिजोफ्रेनिया और बाइपोलर डिसऑर्डर के इलाज के लिए किया जाता है। यह रिकॉल एन-नाइट्रोसो-डेसमेथिल क्लोरप्रोमजाइन नामक अशुद्धता के कारण किया गया जो स्वीकार्य सीमा से अधिक पाया गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत