अब डिप्रेशन की दवा से हो सकेगा कैंसर का इलाज

नई दिल्ली। अब डिप्रेशन की दवा से जानलेवा रोग कैंसर का इलाज किया जा सकेगा। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एंटीडिप्रेसेंट दवा की ऐसी विशेषता खोजी है जो कैंसर से लड़ाई में बेहद कारगर साबित हो सकती है। यह दवा ट्यूमर को छोटा करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। यह वही दवा है जो आमतौर पर डिप्रेशन और तनाव से राहत के लिए दी जाती है। इसे सिलेक्टिव सेरोटोनिन रीअपटेक इनहिबिटर कहा जाता है.

कैंसर सेल्स से लडऩे में सहायक

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) के शोधकर्ताओं ने पाया कि ये एंटीडिप्रेसेंट दवाएं दिमाग के केमिकल्स को संतुलित करती हैं और शरीर की टी कोशिकाओं को भी अधिक प्रभावशाली बनाती है। यही कोशिकाएं कैंसर सेल्स से लडऩे में सबसे अहम भूमिका निभाती हैं।

शोध में इन दवाओं को चूहों और इंसानों के ट्यूमर मॉडल्स पर टेस्ट किया गया। परीक्षण मेलेनोमा, स्तन कैंसर, प्रोस्टेट, कोलन और मूत्राशय के कैंसर पर किए गए और इनके परिणाम चौंकाने वाले मिले। एसएसआरआई दवाओं के इस्तेमाल से ट्यूमर का आकार 50 प्रतिशत तक घट गया और इम्यून सिस्टम की ताकत भी बढ़ी।

इस शोध की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. लिली यांग ने बताया कि एसएसआरआई दवाएं दशकों से सुरक्षित रूप से डिप्रेशन के इलाज में उपयोग हो रही हैं। अब अगर इन्हें कैंसर के इलाज में इस्तेमाल किया जाए, तो पहले से मौजूद विकल्प का उपयोग करना आसान होगा।

वैज्ञानिकों अब मानव मरीजों में कैंसर पर इन दवाओं के प्रभाव को परखेंगे। अगर नतीजे सकारात्मक रहे, तो यह खोज कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश