लखनऊ (उप्र)। सीबीएन ने विनियमित दवाओं की करीब 6.50 लाख गोलियां और इंजेक्शन जब्त किए हैं। इसे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने बिजनौर में अंजाम दिया। यह कार्रवाई नारकोटिक्स और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाते हुए की गई।

अधिकारियों ने कहा कि यह जब्ती बरेली और नयी दिल्ली से की गई। नारकोटिक्स उपायुक्त (लखनऊ जोन) प्रवीण बाली ने कहा कि इसमें बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट्स और इंजेक्शन शामिल हैं। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।