कैंसर को भी मात देगी कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली ये दवा!

नई दिल्ली। कैंसर को खत्म करने में कोलेस्ट्रॉल घटाने वाली दवा को कारगर पाया गया है। दवा ‘स्टैटिन’ अब कैंसर के इलाज में भी नई उम्मीद बन सकती है। शोध में पता चला है कि यह दवा कोलोरेक्टल कैंसर की वृद्धि को धीमा कर सकती है। इस दवा का दोबारा उपयोग कैंसर के इलाज में कारगर साबित हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में ली जाने वाली दवा ‘स्टैटिन’ अब कैंसर के इलाज में भी सहयोगी बनेगी। यह दवा ‘कोलोरेक्टल ट्यूमर’ (आंत से जुड़ा कैंसर) की वृद्धि को धीमा कर सकती है। फिलहाल यह शुरुआती नतीजे हैं और इसे नैदानिक परीक्षणों की जरूरत होगी।

मौजूदा दवाओं को दूसरे उद्देश्य से इस्तेमाल करना अब तेजी से प्रचलित हो रहा है। इससे नई दवा विकसित करने की तुलना में कम खर्च और तेज इलाज की संभावनाएं सामने आती हैं। हाल के वर्षों में दवाओं के नये उपयोग तलाशने की प्रक्रिया आसान हुई है। कैंसर, रूमेटाइड आर्थराइटिस और एड्स जैसी बीमारियों में मौजूदा दवाओं को नये तरीके से इस्तेमाल करने पर शोध जारी है।

इस शोध में आईआईएसईआर, पुणे के विशेषज्ञ भी शामिल थे। टीम ने कोशिकाओं और चूहों पर प्रयोग किए। इनमेेंं पाया कि स्टैटिन कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में मददगार है। यह शोध प्रतिष्ठित पत्रिका ‘ऑन्कोटारगेट’ में प्रकाशित हुआ है। जीन की गतिविधि में बदलाव के कारण कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रुक गई।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 20 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश