कोडीन सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार

बांदा (यूपी)। कोडीन सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड आगरा से गिरफ्तार किया गया है। वह अवैध कोडीनयुक्त कफ सीरप की तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। मास्टरमाइंड प्रियांशु उर्फ किशन को बांदा पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया। अतर्रा के ब्रह्मनगर निवासी प्रियांशु को एकता नगर स्थित मुंबई अपार्टमेंट के गणेश धाम होटल से पकड़ा। पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी मदद से करीब 70 घंटे में उसकी लोकेशन ट्रेस की।

30 हजार शीशी की बरामदगी के बाद हुआ था फरार

पुलिस ने पुनाहुर गांव के पास कार्रवाई कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से करीब तीन करोड़ की 30 हजार शीशी अवैध कफ सीरप जब्त की थी। वहीं मिनी ट्रक, नेक्सॉन कार, 53 हजार रुपए और पांच मोबाइल फोन बरामद किए थे। गिरफ्तार आरोपियों ने प्रियांशु उर्फ किशन को गिरोह का सरगना बताया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसओजी समेत तीन पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। अब आगरा के होटल से गिरफ्तारी के बाद उसे बांदा लाया गया। होटल में उसके साथ एक युवक भी मिला। नशे के कारोबार में उसकी भूमिका नहीं मिलने पर उसे हिरासत में नहीं लिया।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 16 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच में सामने आ रहे तथ्यों की सत्यता की जांच की जा रही है। मामले की आगे की जांच एसटीएफ भी कर रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन