दवा के सैंपल फेल मिलने पर कंपनियां राज्य से होंगी बाहर

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल फेल मिलने पर संबंधित कंपनियों को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने कुछ कंपनियों को तीसरा नोटिस भेज दिया है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने यह जानकारी सोलन अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी।

यह है मामला

दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में लगातार फेल आने पर स्वास्थ्य विभाग एक्शन के मुड में आ गया है। विभाग कंपनियों को प्रदेश से बाहर करने की तैयारी में है। बताया गया है कि दस दिनों में दवा उद्योगों और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कंपनियों को दवाओं की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सोलन अस्पताल में औचक निरीक्षण किया और पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में स्थापित कई कंपनियां गुणवत्ता का ध्यान नहीं रख रही हैं। इस कारण लगातार सैंपल फेल हो रहे हैं। कई कंपनियों के तीन से अधिक बार सैंपल फेल हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई जाती है तो तुरंत उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात ये हैं कि कंपनियों के हृदय, मधुमेह, किडनी, एंटीबायोटिक जैसी महत्वपूर्ण दवाइयों तक के सैंपल फेल हो रहे हैं। इससे कंपनियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने चेताया कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली कंपनियों को खुद ही प्रदेश छोड़ देना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब प्रदेश के अस्पतालों में स्टाफ को तैयार किया जाएगा। स्टाफ की भर्ती कर लैब में तैनाती की जाएगी। एक फार्मा कंपनी को नोटिस जारी किया है। कंपनी का टेंडर रद होगा या नहीं इसका भी आगामी दिनों में पता लगेगा।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 5 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 10 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR