अस्पताल केे एमडी पर कंज्यूमर कोर्ट ने 40 लाख का जुर्माना लगाया

पटना (बिहार)। अस्पताल केे एमडी पर कंज्यूमर कोर्ट ने 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह रकम उसे पीडि़त मरीज को देनी होगी। जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन प्रेम रंजन मिश्रा और मेंबर रजनीश कुमार की टीम ने आरोपी डॉक्टर को यह आदेश दिया।

यह है मामला

गोपालगंज के रमेश कुमार यादव का इलाज पटना के एक निजी हॉस्पिटल में हुआ था। शिकायतकर्ता रमेश यादव का आरोप है कि 2012 में वह नौकरी करने के लिए दुबई जाने वाले थे। इसी बीच उनके पेट में दर्द शुरू हुआ। उन्होंने पटना के हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाया तो पता चला कि उनके दोनों किडनी में स्टोन है। गांधी मैदान स्थित हॉस्पिटल के क्लीनिक में उनका ऑपरेशन किया गया।

इस दौरान 1 से 4 फरवरी 2012 तक वह उसे अस्पताल में भर्ती रहे। 1 लाख रुपए इलाज के पीछे खर्च हुआ। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद फिर से पेट में दर्द शुरू हुआ। फिर यहीं आकर दोबारा जांच करवाई तो पता चला कि किडनी में दो पाइप रह गयी हैं, जिसके कारण दर्द हो रहा है। छोटा ऑपरेशन करने की बात कर 20 हजार फीस ली गई और ऑपरेशन किया गया। उसके बाद भी उनका दर्द कम नहीं हुआ। फिर अल्ट्रासाउंड किया गया तो बताया गया कि एक पाइप और रह गया है। तीसरी बार भी ऑपरेशन की बात कही गई और 70 हजार रुपए लेकर ऑपरेशन किया गया।

रमेश यादव ने उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय में यह तर्क दिया गया कि हॉस्पिटल के डॉक्टर की लापरवाही के कारण वह दुबई जाकर नौकरी नहीं कर पाए। उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय ने मामले की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया। मेडिकल बोर्ड ने आरोपी डॉक्टर और अस्पताल के एमडी को पेश होने को कहा था, लेकिन वह बोर्ड के सामने पेश नहीं हुए। बाद में न्यायालय ने हॉस्पिटल के एमडी पर जुर्माना लगा दिया।

Related Posts

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

रुडक़ी (उत्तराखंड)। मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।…

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

पुणे (महाराष्ट्र)। नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने यह कार्रवाई जेजुरी एमआईडीसी स्थित फार्मा पर की। इंडुकेयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 1 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 12 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 11 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे