एंटीबायोटिक मेडिसीन 40 फीसदी मरीजों पर असर दिखाने में नाकाम

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक मेडिसीन 40 फीसदी मरीजों पर असर दिखाने में नाकाम साबित हो रही है। यह रिपोर्ट इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने जारी की है। इस रपट पर डब्ल्यूएचओ ने चिंता जाहिर की है।

गौरतलब है कि बीसवीं सदी में सर एलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने पहली एंटीबायोटिक के रूप में पेनसिलिन की खोज की थी। इस खोज ने लाखों मरीजों को जीवनदान दिया। इसके बाद पूरी दुनिया में एंटीबायोटिक का ऐसा चलन चला कि हर मर्ज का इलाज एंटीबायोटिक में खोजा जाने लगा।

अब ज्यादा उपयोग से अब इसके विपरीत परिणाम सामने आने लगे हैं। बेवजह एंटीबायोटिक के सेवन से शरीर में मौजूद जीवाणु अब बैक्टीरिया के रूप में शक्तिशाली बन गए हैं। इन बैक्टीरिया पर संक्रमण रोकने वाली सभी दवाएं बेअसर साबित होने लगी हैं। दुनियाभर में दस लाख संक्रमित मरीजों की मौत सिर्फ इसलिए हो रही है कि उपलब्ध एंटीबायोटिक बेअसर साबित हो रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रपट कहती है कि एंटीबायोटिक दवाओं के बेअसर होने के कारण 2050 तक विश्व में मौत की दर एक करोड़ प्रतिवर्ष तक पहुंच जाएगी।

एंटीबायोटिक दवा देने पर पूरी तरह रोक लगाएं : डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई देशों को चेतावनी जारी की है कि बगैर स्वास्थ्य परीक्षण के मरीजों को एंटीबायोटिक दवा देने पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चहिए। अन्यथा हालात बेकाबू हो सकते हैं। मौजूदा स्थिति में चालीस फीसद मरीजों पर एंटीबायोटिक दवाओं ने असर दिखाना बंद कर दिया है। निमोनिया, टाइफाइड और मूत्र संक्रमण में अधिकांश एंटीबायोटिक दवाएं अब निष्क्रिय साबित हो रही हैं। बगैर चिकित्सक की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग मरीज को नहीं करना चहिए।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत