मरीज की मौत के बाद हंगामा, अस्पताल में की तोडफ़ोड़, केस दर्ज

अलीगढ़ (उप्र)। मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा करने और तोडफ़ोड़ किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने अस्पताल में घुसकर मैनेजर से रंगदारी मांगी और रंगदारी न देने पर इमरजेंसी में ईसीजी मशीन तोड़ दी। विरोध करने पर मैनेजर व महिला स्टाफ से मारपीट भी की।

यह है मामला

अलीगढ़ में थाना सासनी गेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल रूसा हॉस्पिटल में मरीज की मौत हो गई। इसके चलते परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कुछ लोगों ने रंगदारी के लिए तोड़फोड़ कर डाली। मैनेजर व स्टाफ के साथ मारपीट भी की। अस्पताल के मैनेजर ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

बताया गया कि 27 अक्तूबर को मूल चंद्र वाष्र्णेय की अस्पताल में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने अस्पताल में घुसकर मैनेजर से रंगदारी मांगी। पांच लाख रुपये की रंगदारी न देने पर इमरजेंसी में तोड़फोड़ करते हुए ईसीजी मशीन तोड़ दी। जब विरोध किया तो मैनेजर व महिला स्टाफ को पीटा। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज में ये आरोपी हंगामा कर रहे परिवार से अलग पाए गए। इनकी पहचान पंकज गौतम, जितेंद्र गौतम, विराट गौतम उर्फ कान्हा निवाासी खानपुर, थाना चंडौस हाल निवासी केशवनगर, आगरा रोड, मडराक के रूप में हुई। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 21 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़