प्रेस लिखी पिकअप से कफ सिरप की तस्करी पकड़ी

मानसी, खगडिया (बिहार)। प्रेस लिखी पिकअप से कफ सिरप की तस्करी पकड़ी गई है। राजाजान गांव स्थित सरकारी चावल गोदाम में कोडिन युक्त सिरप छुपाने से पहले पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस के पहुंचते ही तीन कारोबारी फरार हो गए। जबकि पिकअप चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिकअप व गोदाम के गेट पर रखे कोडिन युक्त सिरप को पुलिस ने जब्त कर लिया।

यह है मामला

मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। राजाजान गांव में शांतनु कुमार यादव के सरकारी राशन चावल स्टोर करने वाले गोदाम में अवैध सिरप छुपाकर रखने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलते ही जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो गोदाम के आगे खड़े चार युवक भागने लगे।

पुलिस बल के सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया। जबकि तीन युवक फरार हो गए। पिकअप की जांच में 40 कार्टून में रखे प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप 100 एमएल की 5600 बोतल बरामद हुई। गोदाम के समीप पिकअप को जब्त किया गया है। अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप एवं पिकअप की जब्ती सूची तैयार की है।

पकड़े गए पिकअप चालक जहानाबाद जिले के इस्लामचक निवासी नागेंद्र कुमार है। उसने भागने वाले सभी युवकों के नाम बताए हैं। बताया कि राजाजान का शांतनु कुमार, सैदपुर निवासी व्हाइट कुमार व गोल्डन कुमार यादव हैं। तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पकड़े गये चालक नागेंद्र कुमार का पिकअप जब्त कर लिया गया। उक्त पिकअप बीआर 31 जीए 8245 पर प्रेस लिखा हुआ था। पकड़े गए पिकअप चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 33 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन