कफ सिरप की तस्करी पकड़ी, 15 लाख की सिरप समेत पिकअप चालक काबू

पटना (बिहार)। कफ सिरप की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। पिकअप वैन से 15 लाख रुपये कीमत की सिरप जब्त की गई है और वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

उत्पाद मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के पुरानी बाइपास रोड में यादव टिंबर के पास मेन रोड पर गश्त की जा रही थी। इसी दौरान निरीक्षक मद्य निषेध कुलवंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने एक पिकअप वैन को शक के आधार पर रोका।

टीम ने वैन की तलाशी ली तो उसमें 88 कार्टन में 8800 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की। इसके चलते पिकअप चालक मनेर निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। सहायक उत्पाद आयुक्त ने बताया कि जब्त की कफ सिरप की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये है। कफ सिरप के मामले में चालक से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ में आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह प्रतिबंधित कफ सिरप कहां से लाया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी