फार्मा सिप्ला देश में बेच सकेगी अफ्रेज़ा इंसुलिन इनहेलेशन पाउडर

मुंबई। फार्मा सिप्ला अफ्रेज़ा इंसुलिन इनहेलेशन पाउडर की भारत में बिक्री कर सकेगी। इसके लिए दवा कंपनी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से मंजूरी मिल गई है।

गौरतलब है कि मैनकाइंड कॉर्पोरेशन (मैनकाइंड) यूएसए द्वारा निर्मित उत्पाद अफ्रेज़ा का इस्तेमाल मधुमेह के वयस्क रोगियों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार के लिए किया जाता है।

मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि भारत में मधुमेह प्रबंधन के लिए एक परिवर्तनकारी, रोगी-केंद्रित समाधान लाकर इस दवा को सभी के लिए सुलभ बनाएगी। इससे लाखों लोगों को अधिक आसानी से अपने स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने में सक्षम बनाया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार अफ्रेज़ा एक तेज गति से कार्य करने वाला इंसुलिन है। यह इनहेलर के जरिए दिया जाता है, जबकि वर्तमान में इंसुलिन इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है।

भोजन की शुरुआत में ली जाने वाली यह दवा फेफड़ों में मुंह से अंदर लेने पर तेजी से घुल जाती है। इससे इंसुलिन को रक्तप्रवाह में तेजी से पहुंचाती है। अफ्रेज़ा 12 मिनट के भीतर ही काम करना शुरू कर देता है और भोजन के साथ शर्करा के स्तर में होने वाली तीव्र वृद्धि को कम करने में मदद करता है। बताया गया कि इस दवा का प्रभाव करीब 2-3 घंटे तक रहता है और यह इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया से काफी मिलता-जुलता है।

दवा कंपनी का कहना है कि यह टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह के रोगियों के लिए विकसित किया गया पहला और एकमात्र गैर-इंजेक्शन योग्य इंसुलिन है। सिप्ला के प्रबंध निदेशक और वैश्विक सीईओ उमंग वोहरा के अनुसारहम मधुमेह रोगियों के लिए रोजाना कई बार इंसुलिन इंजेक्शन लगाने की जरूरत को कम करने की दिशा में प्रयासरत हैं। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो सुइयों से असहज महसूस करते हैं।

 

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 13 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए