नकली दवाइयां बनानेे-बेचने के आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

जीरकपुर (पंजाब)। नकली दवाइयां बनाने-बेचने में शामिल दंपती को गिरफ्तार किया है। स्पेशल टास्क फोर्स ने जीरकपुर से उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं छह राज्यों में सप्लाई करते थे।

यह है मामला

नकली दवाओं के धंधे का उनकी फर्जी कंपनियों के खातों की जांच से हुआ है। इनमें दो साल में 14 करोड़ का लेनदेन सामने आया है। इनकी गिरफ्तारी पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया है। इस मामले में अब तक 12 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी पानीपत (हरियाणा) निवासी प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी श्रुति दोनों जीरकपुर में एक फ्लैट लेकर रह रहे थे। वे नकली दवाइयां पैक करने के लिए ब्रांडेड मेडिसिन कंपनी के प्रिंटेड एल्यूमीनियम फॉयल हिमाचल की फर्म से बनवाते थे। पानीपत में प्रदीप कुमार का एक एपी मेडिकोज नाम से मेडिकल स्टोर भी चलता है।

गिरोह का पर्दाफाश बीती एक जून को संतोष कुमार की गिरफ्तारी से हुआ था। उसके पास से भारी मात्रा में नकली दवा के रैपर, बॉक्स और क्यूआर कोड बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि प्रदीप और उसकी पत्नी श्रुति इस गिरोह के प्रमुख सदस्य हैं। प्रदीप ने अपनी पत्नी के नाम पर साई फार्मा नाम से एक फर्म खोली थी। इसके माध्यम से वे नकली दवाओं का कारोबार कर रहे थे।

ये लोग देहरादून और हरिद्वार की फैक्टरियों से नकली दवाएं बनवाकर राजस्थान के भिवाड़ी मंगाते थे। वहां दवाओं को पैक करने के लिए नकली रैपर और एल्यूमीनियम फॉइल का इस्तेमाल किया जाता था।

इससे पहले गिरोह का मास्टरमाइंट नवीन बंसल, संतोष कुमार, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता, पंकज शर्मा, विजय कुमार पांडे, प्रदीप गौड़, शिशिर सिंह, शैलेंद्र सिंह और तेजेंद्र कौर एसटीएफ की पकड़ में आ चुके हैं। इनमें पांच दवा कंपनियों के मालिक भी शामिल हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश