डॉक्टर दंपती ने इलाज के नाम पर मरीज की किडनी निकाली, केस दर्ज

मेरठ (उप्र)। डॉक्टर दंपती पर मरीज की किडनी निकालने का केस दर्ज किया गया है। एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर दंपती समेत छह चिकित्सकों और एक कर्मचारी पर इलाज के नाम पर किडनी निकालने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश के बाद नरसेना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दी है।

बुगरासी निवासी महिला कविता ने कोर्ट को बताया था कि वर्ष 2017 में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। वह इलाज के लिए मेरठ के एक अस्पताल में गईं, जहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती किया उसी दिन ऑपरेशन कर दिया था। चिकित्सकों ने उसे बताया कि गुर्दे व्यवस्थित कर दिए हैं। अब दवा लेने पर सब सही हो जाएगा। महिला लगातार चिकित्सकों की सलाह पर दवा खाती रही लेकिन उसकी हालत सुधरने के बजाए और ज्यादा बिगड़ गई। इस पर उसने जांच कराई तो अल्ट्रासाउंड में बताया गया कि उसकी बाईं तरफ की किडनी ऑपरेशन कर निकाली जा चुकी है।

इसके चलते कविता ने मेरठ के बागपत रोड स्थित इस अस्पताल के संचालक डॉक्टर दंपती समेत छह चिकित्सकों और एक अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी। अदालत के आदेश पर नरसेना थाना पुलिस ने मेरठ निवासी सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक