लेबल में छेड़छाड़ के आरोप में 70.56 लाख के औषधीय पदार्थ जब्त

हैदराबाद (तेलंगाना)। लेबल में छेड़छाड़ के आरोप में 70.56 लाख के औषधीय पदार्थ जब्त िकए हैं। औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) के अधिकारियों ने अलवाल इलाके में एक परिसर पर दबिश दी। मौके से 70.56 लाख रुपये मूल्य के औषधीय पदार्थों को जब्त किया है। इसमें अवैध लेबल में छेड़छाड़ और फर्जी विनिर्माण विवरणों का उपयोग पाया गया है।

डीसीए के अधिकारियों ने ओल्ड अलवाल के मंगापुरम कॉलोनी स्थित डीके फार्मास्युटिकल्स पर छापा मारा। अधिकारियों को 12 कार्डबोर्ड ड्रम मिले। इनमें 240 किलोग्राम हाइड्रोक्सीप्रोपाइल बीटाडेक्स था। ये दवा फॉर्मूलेशन के निर्माण में उपयोग किया जाने वाला सहायक पदार्थ है।

ड्रमों पर बैच संख्या RHPB/2026/05/002 के लेबल लगे थे। इन पर निर्माण तिथि मई 2026 और समाप्ति तिथि अप्रैल 2029 अंकित थी। लेबल पर डीके फार्मास्युटिकल्स को निर्माता के रूप में दर्शाया गया था। सत्यापन से पता चला कि लेबल पर उल्लिखित विनिर्माण इकाई काल्पनिक थी। उसका कोई अस्तित्व नहीं था।

पता चला कि डीके फार्मा के साझेदार सतीश बाबू धुलपल्ली और नागस्वामी कटरागड्डा ने मूल लेबल हटाकर फर्जी लेबल लगा दिए थे। इन पर एक काल्पनिक विनिर्माण इकाई का विवरण अंकित था। इस कार्रवाई के दौरान स्टॉक जब्त कर लिया गया।
जांच के लिए नमूने एकत्र कर लिए गए हैं। आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’