हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मा एएम 40 गुणवत्ता पर गहराया संदेह

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेलमा एएम 40 गुणवत्ता पर संदेह गहराया है। इसके चलते टेल्मा समूह की इस दवा को क्यूआर कोड स्कैन करके ही खरीदने की सलाह दी गई है।

बता दें कि टेल्मा एएम 40 दवा उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए देशभर में इस्तेमाल की जाती है। कई जगहों से शिकायतें मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और क्यूआर कोड स्कैन करके जांच करने पर ही इस दवा की खरीद करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि हावड़ा स्थित आमता में एक दवा दुकान से बरामद टेलमा एएम 40 गुणवत्ता परीक्षण में विफल रही।

इसके बाद राज्य के औषधि नियंत्रण निदेशालय ने दवा निर्माता कंपनी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी। कंपनी की ओर से बताया गया कि दवा नकली थी। नकली दवा का बैच नंबर 05240367 है। इसका बैच नंबर भी जाली बताया गया है। दवा के लेबल पर लिखा नाम भी गलत प्रतीत होता है।

यह दवा गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती। इसके बाद राज्य के औषधि नियंत्रण निदेशालय ने दिशानिर्देश जारी किये हैं। इसमें कहा गया है कि प्रत्येक सरकारी और निजी अस्पताल को यह दवा अस्पताल के स्टोर में पहुंचने के बाद इसका क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही मरीजों को उपलब्ध करानी चाहिए। थोक और खुदरा विक्रेताओं को भी निर्देश दिया गया है कि वे दवा के विशिष्ट बैच को क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद ही बेचें।

Related Posts

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

नई दिल्ली। कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर रोक लगा दी है। लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया। एक…

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नई दिल्ली। डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC ने सख्ती कर दी है। अब डाॅक्टर मरीजों को गुमराह नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने इस बारे में नई गाइडलाइंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 2 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 3 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 12 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त