भिलाई। औषधि विभाग ने दवा दुकानों पर निरीक्षण किया है। इस दौरान तीन स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है। यह कार्रवाई दुर्ग जिले में की गई। औषधि प्रशासन ने सघन जांच अभियान के तहत दवा दुकानों का निरीक्षण तेज किया है। यह अभियान सही दवा-शुद्ध आहार थीम के अंतर्गत चल रहा है। तय अवधि तक सभी जिलों के अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
औषधि शाखा ने फुटकर विक्रेताओं के क्रय-विक्रय दस्तावेजों की जांच की। 6 फुटकर औषधि विक्रेता जलाराम मेडिकोज, शंकर नगर, दुर्ग, जलाराम मेडिकल, अमित मेडिकल,आदि की जांच की। खरीदी-बिक्री के दस्तावेजों का परीक्षण कर मिलान किया गया। इन फर्मों में से 3 में अनियमितता पाई गई। इस कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने सभी दुकानों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जांच कार्य जारी रहेगा।










