औषधि विभाग ने तीन मेडिकल स्टोरों पर की रेड, 4 दवाएं मिली संदिग्ध

सोनभद्र (बिहार)। औषधि विभाग ने तीन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की और चार दवाओं को संदिग्ध पाया। यह कार्रवाई अनपरा और रेणुकूट के मेडिकल स्टोरों पर की गई। रेणुकूट में दो मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए और अनपरा में एक मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

यह है मामला

सीमावर्ती क्षेत्र अनपरा और रेणुकूट में नशीली दवाई के दुरुपयोग को रोकने के लिए दवा विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान रेणुकूट में दो मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए गए। इन्हें लैब में गुणवत्ता जांच के लिए भेजा जा रहा है।

ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अनपरा स्थित आए एक्स मेडिकल के संचालक को बार-बार फोन करके निरीक्षण के लिए बुलाया गया, लेकिन मेडिकल संचालक कार्यवाही के डर से मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। जिसके उपरांत आर एक्स मेडिकल स्टोर अनपरा को सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक कोडीन युक्त कफ सिरप का सेल और परचेज रिकार्ड ड्रग आफिस को उपलब्ध कराएं।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 8 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ