औषधि विभाग की रेड में थोक दवा की दुकान पर मिले डायपर

आगरा। औषधि विभाग की रेड में थोक दवा की दुकान पर डायपर का स्टाक मिला है। नकली दवा सिंडिकेट की शिकायत पर गोगिया परिवार की दवा दुकानों पर औषधि विभाग की टीम ने रेड की।

फव्वारा में थोक दवा की दुकान के केयर पर औषधि विभाग की टीम को कोई दवा नहीं मिली। दवा की खरीद बिक्री के भी बिल नहीं थे। दुकान में डायपर का स्टाक मिला। वहीं, मेडिसिन प्वाइंट से खून पतला करने सहित दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। दवाओं की खरीद बिक्री रिकार्ड के लिए नोटिस दिया जाएगा।

यह है मामला

औषधि विभाग को गोगिया परिवार द्वारा 20 फर्मों से नकली दवा के सिंडिकेट की शिकायत मिली थी। गुरुवार को गोगिया परिवार की तीन फर्मों की जांच की और 12 दवाओं के सैंपल लिए थे। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि टीम ने कपिल गोगिया की मेडिसिन प्वाइंट की जांच की। खून पतला करने की दवा इकोस्प्रिन 75 और मधुमेह की दवा ग्लीमप्राइड 500 के सैंपल लिए हैं। पास में ही उनके बेटे मोहित गोगिया की केयर थोक दवा की दुकान की जांच की।

दवाओं की खरीद बिक्री के बिल नहीं मिले। दुकान में डायपर का स्टाक था। नोटिस देकर थोक का लाइसेंस होने पर भी दवाओं का स्टाक ना रखने के बारे में पूछा जाएगा।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस